Sunday, April 27, 2025

नोएडा में बीजेपी नेता ने पत्रकार को नंगा करके की उसकी पिटाई, उठक बैठक लगवाई, भोजपुरी स्टार पवन सिंह के भाई है बीजेपी नेता

नोएडा- सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, बताया जा रहा है कि यह वीडियो भाजपा नेता का है जिसमे भाजपा नेता नोएडा के एक होटल में स्वतंत्र पत्रकार को इंटरव्यू देने के बहाने बुलाकर फिर कपड़े उतरवाकर उसकी पिटाई करते है और उसका वीडियो बनाते है। वायरल वीडियो भोजपुरी कलाकार पवन सिंह के छोटे भाई और भाजपा नेता विशाल सिंह का बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो में बीजेपी नेता और पवन सिंह के भाई विशाल सिंह ,स्वतंत्र पत्रकार महेश पांडेय को आधे कपड़े उतरवा कर कान पकड़कर उठक-बैठक लगाने के लिए मजबूर कर रहा है।  साथ ही वीडियो में पत्रकार महेश पांडेय पर यह कहने का दबाव बनाया जा रहा है कि वह पवन सिंह के खिलाफ वीडियो नहीं बनाएगा।

बताया जाता है कि विशाल सिंह ने पहले पत्रकार महेश पांडेय को इंटरव्यू देने के बहाने नोएडा बुलाया, जब पत्रकार महेश पांडेय वहां पहुंचा तो विशाल सिंह ने उसे बंधक बना लिया।  इतना ही नहीं पत्रकार को अर्धनग्न होने पर मजबूर किया ,अर्धनग्न करने के बाद विशाल सिंह ने पत्रकार के साथ अभद्रता की। इस वीडियो का लोकेशन नोएडा बताया जा रहा है।

[irp cats=”24”]

वीडियो वायरल होने के बाद पत्रकार महेश पांडेय ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, “हो सकता है मैं आज इस दुनियां को छोड़ दूं उसका कारण भोजपुरी स्टार पवन सिंह, विशाल सिंह, दीपक सिंह और विक्की सिंह हैं।”

पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई एफआईआर नहीं लिखी है। यह वीडियो कब का है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय