Thursday, May 15, 2025

गाजियाबाद और मेरठ में आज सीएम योगी जनसभा को करेंगे संबोधित

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मेरठ मंडल के जिलों में जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम योगी गाजियाबाद, मेरठ, हापुड और बुलंदशहर में जनसभा को संबोधित करेंगें। मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा जिमखाना मैदान में होगी। गाजियाबाद में सीएम की जनसभा कविनगर रामलीला मैदान में आयोजित की जाएगी।
गाजियाबाद के बाद आएंगे मेरठ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी निकाय चुनाव के मददेनजर सबसे पहले गाजियाबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो मेरठ आएंगे। मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा 1 बजे के बाद प्रस्तावित है। इसके मददेनजर शहर में रूट डायवर्ट किया गया है। मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा शहर के बीचोबीच जिमखाना मैदान में आयोजित होगी। इस दौरान शहर में कई जगहों पर यातायात को डायवर्ट कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेेरठ में जनसभा को संबोधित करने के बाद सीधे हापुड जाएगे। उसके बाद अंतिम जनसभा बुलंदशहर में होगी।
मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी होंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय