Monday, April 28, 2025

गाजियाबाद में सीएम योगी कल देंगे 757 करोड़ की 111 परियोजनाओं की सौगात

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को गाजियाबाद के लोगों को 757 करोड़ की 111 परियोजनाओं की सौगात देंगे। गाजियाबाद विधानसभा सीट पर होने जा रहे उप चुनाव से पहले उनका यह कार्यक्रम घंटाघर रामलीला मैदान में होगा। इसमें 503 करोड़ की 69 परियोजनाओं का शिलान्यास और 254 करोड़ की 43 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

 

इतना ही नहीं। इस भव्य समारोह में उनकी कोशिश युवाओं को साधने की भी रहेगी। इसके लिए रामलीला मैदान में वृहद रोजगार मेला लगेगा। साथ ही छात्र-छात्राओं को टैबलेट और स्मार्टफोन भी वितरित किए जाएंगे। हालांकि, इस कार्यक्रम में जिलेभर से लोग आएंगे, लेकिन इसका आयोजन गाजियाबाद विधान सभा क्षेत्र में ही रखा गया है।

[irp cats=”24”]

 

माना जा रहा है कि इसके पीछे भाजपा की मंशा उप चुनाव से पहले अपने पक्ष में माहौल बनाने की है। जिन परियोजनाओं को लोकार्पण और शिलान्यास के लिए चुना गया है, उनमें से कई ऐसी हैं जिनका इंतजार लंबे अरसे से किया जा रहा है। इनमें डूंडाहेड़ा का 50 बेड का अस्पताल भी शामिल है।

 

यह काफी पहले तैयार हो चुका है लेकिन शुरू नहीं किया गया है। इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे। यह अलग बात है कि अस्पताल के लिए डाॅक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ की तैनाती अभी तक नहीं हो सकी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय