Sunday, April 27, 2025

मेरठ में सरधना रोड पर पेट्रोल पंप से सीएनजी लीक, आधे घंटे तक अफरा-तफरी

मेरठ। सरधना रोड पर शहीद सतपाल पेट्रोल पंप पर रविवार को सीएनजी लीक हो गई। इससे आसपास हड़कंप का माहौल हो गया। आधे घंटे तक आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को दोनों तरफ रोक दिया। फायर ब्रिगेड व गैल गैस कंपनी की टीम पहुंचने के बाद रास्ता खोला।

 

एटा में जेलर प्रदीप कश्यप की हरकतों से परेशान जेल वार्डन राजीव हंस कुमार का बयान वायरल

[irp cats=”24”]

 

कस्बा चौकी क्षेत्र के डिफेंस एंक्लेव निवास बबीता चौधरी का सरधना रोड पर डिफेंस एंक्लेव के बराबर में शहीद सतपाल सिंह के नाम से पेट्रोल पंप है। पेट्रोल पंप पर सीएनजी गैस भी भरी जाती है। रविवार को कर्मचारी कार में सीएनजी भर रहा था। इसी बीच सीएनजी गैस की मुख्य लाइन लीक हो गई। गैस लीक होने की सूचना पर आसपास के क्षेत्र में भगदड़ का माहौल हो गया। पेट्रोल पंप पर खड़े सभी वाहनों को बाहर निकाला गया।

 

मुजफ्फरनगर में रालोद को लगा बड़ा झटका, पूर्व सांसद व पूर्व विधायक ने पार्टी छोड़ी

 

पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने आसपास के दुकानदारों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद दुकानदारों ने कुछ देर के लिए अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। कुछ ही देर में गैस हवा में काफी दूर तक फैल गई। गैस लीक की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गैल गैस कंपनी के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है की सूचना पर फायर ब्रिगेड में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय