Saturday, May 11, 2024

सहारनपुर में शीत लहर और भीषण सर्दी ने पांच साल का रिकार्ड तोड़ा, दो डिग्री पहुंचा न्यूनतम

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद इस बार पिछले पांच सालों की तुलना में सबसे ज्यादा सर्दी पड़ रही है। वर्ष 2020 से लेकर 2024 के वर्तमान सीजन के आंकड़ों के मुताबिक पिछले पांच सालों में सहारनपुर सबसे ठंडा रहा।
सरकारी सूत्रों के मुताबिक इस साल न्यूनतम तापमान दो डिग्री और अधिकतम 8.2 डिग्री सेल्यिस रहा। पिछले वर्ष 2023 में न्यूनतम पांच डिग्री अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। वर्ष 2022 में न्यूनतम तापमान  11 डिग्री और अधिकतम  13.5 डिग्री रहा। वर्ष 2021 में न्यूनतम 5.5 और अधिकतम 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वर्ष 2020 में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा।
दुखद बात यह है कि तमाम सरकारी प्रशासनिक और सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागेदारी और जरूरतमंदों को कंबलों एवं गर्म कपड़ों की देने के बावजूद, रेन बसेरों के बावजूद ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो रात में भी सड़कों के बने किनारों, रेलवे स्टेशन के बाहर आदि अनेकों स्थानों पर खुले में सो रहे हैं और इस जानलेवा सर्दी में ठंड को चुनौती दे रहे हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय