Sunday, February 23, 2025

कलेक्ट्रेट कर्मचारी ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या,अवैध संबंधों का विरोध करने से बौखलाए पति ने मारी गोली

चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के घुरेटनपुर गांव के कलेक्ट्रेट के एक कर्मचारी ने अपनी पत्नी सुनीता (40) की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को मर्चरी भेजा है।

हत्या की यह घटना भरतकूप थाना क्षेत्र के घुरेटनपुर गांव में मंगलवार को हुई। कलेक्ट्रेट के एक कर्मचारी उमेश पटेल के कई महिलाओं से अवैध संबंधों के शक को लेकर पत्नी सुनीता देवी से आये दिन विवाद होता था। आज भी पत्नी ने पति पर दूसरी महिलाओं से मिलने का आरोप लगाया तो वह तैस में आकर पत्नी सुनीता की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद मायके पक्ष के मृतका के भाई सुनील कुमार पटेल पुत्र राजकुमार निवासी खरहा थाना नयागांव मप्र को सूचना मिली तो उन्होंने पति पर गोली मारकर हत्या का आरोप लगाया। बताया कि उमेश के कई महिलाओं से अवैध संबंध थे। सुनीता की शादी को बीस वर्ष हो चुके हैं। पति के अवैध संबंधों के चलते आए दिन पत्नी से विवाद होता था। इसे लेकर मायके वाले समझा-बुझाकर ससुराल भेज देते थे। पति उमेश पटेल रिश्तेदारों से कहता था कि वह पत्नी की हत्या करके दूसरी शादी कर लेगा। इसके चलते उसने ये घटना को अंजाम दे दी।

मायके वालों का यह भी आरोप है कि आए दिन उमेश पत्नी को मारता-पीटता था। सुनीता को समझा-बुझाकर हर बार ससुराल भेज देते थे। सुनीता की दो पुत्रियां व एक पुत्र है। 12 वर्षीय पुत्री काजल मामा ये यहां कल चली गई थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मायके पक्ष की तहरीर पर भरतकूप थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हत्यारोपी को गिरफ्तार करने में थानाध्यक्ष सूबेदार बिन्द, वरिष्ठ दरोगा यदुवीर सिंह, सिपाही विकास कुमार व मयंक तिवारी शामिल रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय