Tuesday, May 20, 2025

भाजपा के निमंत्रण पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल का प्रतिनिधिमंडल करेगा भारत दौरा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निमंत्रण पर नेपाल की सत्तारूढ़ पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (माओवादी सेंटर) का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 23 से 28 जुलाई 2023 तक भारत का दौरा करेगा।

“बीजेपी को जानें” पहल के एक भाग के रूप में, नेपाल की सत्तारूढ़ पार्टी, नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी सेंटर) का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भारतीय जनता पार्टी के निमंत्रण पर 23 से 28 जुलाई 2023 तक भारत का दौरा करेगा।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सीपीएन (माओवादी सेंटर) की उपाध्यक्ष पम्फा भुसाल करेंगी। अन्य सदस्यों में पार्टी सचिव चक्रपाणि खनाल, स्थायी समिति के सदस्य सत्या पहाड़ी और केंद्रीय समिति के सदस्य रमेश्वर यादव और सुरेश कुमार राय शामिल हैं।

इस यात्रा का उद्देश्य पार्टी-दर-पार्टी संपर्क को बढ़ाना और प्रतिनिधिमंडल को भाजपा के दृष्टिकोण और कार्यप्रणाली को समझने में सक्षम बनाना है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय