Sunday, April 28, 2024

एसएसपी की गाड़ी के सामने लेटी फरियादी महिला, पुलिस पर लगाया आरोप

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। मेरठ में शुक्रवार को अपने पति, सौतेले बच्चों के खिलाफ फरियाद लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची महिला एसएसपी की गाड़ी के सामने लेट गई। आनन फानन में पुलिस ने उसे उठाया। महिला ने बहसूमा थाना पुलिस पर सुनवाई नहीं करने पर आरोप लगाया।

बहसूमा निवासी सोनम शुक्रवार को अपने दो छोटे बच्चों को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची। सोनम ने बताया कि उसका पति देवेश 510 आर्मी बेस वर्कशॉप में कार्यरत है। देवेश की पहली पत्नी की मौत हो गई। जबकि दूसरी पत्नी उसे छोड़कर चली गई। 2016 में देवेश के साथ उसकी तीसरी शादी हुई। पहली दो शादियों से देवेश के तीन बच्चे हैं। जबकि सोनम ने दो बच्चों को जन्म दिया। आरोप है कि सोनम पति, सौतेले बच्चे और ननद उसे मारते-पीटते हैं। देवेश ने अपनी सारी संपत्ति बड़े बेटे अभिषेक के नाम कर दी है। जबकि उसके बच्चों को कोई संपत्ति नहीं दी। सोनम ने खर्चा नहीं देने का भी आरोप लगाया। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया गया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

थाना पुलिस द्वारा कोई सुनवाई नहीं करने पर वह एसएसपी कार्यालय पर शिकायत लेकर पहुंची। यहां पर भी उससे शिकायत लेकर तारीख पर आने को कह दिया गया। इससे खफा महिला एसएसपी रोहित सिंह सजवाण की गाड़ी के आगे आ गई। आननफानन में महिला पुलिसकर्मियों ने उसे गाड़ी के आगे से हटाया। इसके बाद सीओ दौराला अभिषेक पटेल ने महिला की समस्या को सुना और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय