Friday, April 25, 2025

कांग्रेस भ्रष्टाचार की अम्मा तो सपा गुंडों व माफियाओं की फैक्ट्री : केशव प्रसाद मौर्य

प्रयागराज। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की अम्मा है तो सपा गुंडों व माफियाओं की फैक्ट्री है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अब समाप्तवादी पार्टी बन गई है। क्योंकि कन्नौज में अखिलेश और रायबरेली में राहुल गांधी चुनाव हार चुके हैं। पप्पू व गप्पू की विदायी हो गयी है।

केशव प्रसाद मौर्य ने परेड ग्राउण्ड में भारी भीड़ को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज माफिया आईसीयू में पड़े हैं। इन्हें मौका मिला तो एक नहीं कई अतीक व अंसारी पैदा हो जायेंगे। ये किसी की बहन व बेटी को नहीं छोड़ते। पहले बंदूक की नोक पर गुंडे जो चाहते थे, करते थे। कहा जाता है कि ‘जिस गाड़ी में सपा का झंडा, उस गाड़ी में बैठा गुंडा।’ उस समय दुकान व मकान पर कब्जा होते थे,रंगदारी वसूली होती थी। आज सारे विरोधी एक हो गये हैं। पहले फर्जी मुकदमा में फंसाकर निर्दोष लोगों पर कार्यवाही होती थी, आज ऐसा नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि पांच चरणों का चुनाव हो गया है। जिसमें हम 300 का आंकड़ा पार कर गये हैं। अब पुनः सरकार बनी तो गरीबों के लिए तीन करोड़ आवास फिर बनाये जायेंगे। जिनको आवास नहीं मिला है, उन्हें दिये जायेंगे।

[irp cats=”24”]

इंडी गठबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में राहुल गांधी एवं अखिलेश यादव नहीं पहुंचे थे। उन्हें राम मंदिर जाना स्वीकार नहीं। कहा, लेकिन माफिया मुख्तार अंसारी के कब्र पर फातिया पढ़ने अखिलेश जरूर पहुंच गए थे।

केशव मौर्य ने कहा कि मोदी ने सबसे ज्यादा पिछड़ों के लिए काम किया है और पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा मोदी सरकार ने ही दिया है और किसी सरकार ने नहीं दिया। उसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो विपक्ष के लोग बार-बार यह अफवाह उड़ाते हैं कि मोदी सरकार आरक्षण को समाप्त कर रही है लेकिन आप सभी को बताना चाहता हूं कि पिछले 10 साल से भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार है लेकिन किसी का कोई आरक्षण समाप्त नहीं हुआ। पिछड़ी जातियों के लिए नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार पूरी तरह समर्पित है। कांग्रेस ने कर्नाटक में ओबीसी का आरक्षण मुस्लिमों को दे दिया।

डिप्टी सीएम ने कहा कि आप लोग जानते हैं जहां इनकी सभा हुई, वहां कितनी अराजकता हुई थी। अराजकता ही इनकी पहचान है। ये किसी को भी लूट सकते हैं। कर्नाटक का आरक्षण छीनकर मुस्लिमों को दे दिया। ये कर्नाटक की तरह सभी जगहों पर इसे लागू करना चाहते हैं। जिसे होने नहीं दिया जायेगा। पहला हक गरीबों का है, उसके बाद मुस्लिमों का। इसलिए यहां के दोनों प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी व प्रवीण पटेल नहीं मोदी व योगी हैं, केशव प्रसाद मौर्य भी हैं। इसलिए दोंनो प्रत्याशियों को जिताकर संसद भेजें।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय