Friday, May 16, 2025

कांग्रेस नेता ने अतीक अहमद को बताया ‘शहीद’, कर डाली भारत रत्न देने की मांग,निष्कासित


प्रयागराज। कांग्रेस नेता और वार्ड 43 से पार्षद उम्मीदवार माफिया अतीक अहमद के प्रेम में बहक गये। कांग्रेस नेता राजकुमार उर्फ रज्जू ने अतीक को भारत रत्न और शहीद का दर्जा देने की मांग कर डाली। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बहुत रोकना चाहा लेकिन वह अपनी रौ में कहते चले गये। अंततः जिलाध्यक्ष प्रदीप मिश्र अंशुमन ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया।

कांग्रेस वार्ड 43 से पार्षद उम्मीदवार राजकुमार ने कहा कि जब मुलायम सिंह को पद्म विभूषण मिल सकता है तो अतीक को भारत रत्न क्यों नहीं दिया जा सकता। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी पर आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की भी मांग कर डाली। इस दौरान कई कांग्रेसी नेताओं ने उन्हें रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह किसी की सुनने को तैयार ही नहीं थे। अंत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की कार्यवाही की। कई कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि गर्मी बहुत पड़ रही है। लगता है, इनका दिमाग फिर गया है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप मिश्र ने बताया कि राजकुमार उर्फ रज्जू को माफिया अतीक से सम्बंधित बयान से रोके जाने के बावजूद ऐसा करने पर पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि रज्जू का उक्त बयान उनका निजी बयान है। इससे पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। पार्टी द्वारा पार्षद उम्मीदवारी वापस ली जाती है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय