Wednesday, April 17, 2024

कांग्रेस विधायक डॉ इरफान ने झारखंड के एक विस क्षेत्र को बताया मिनी पाकिस्तान, खड़ा हुआ विवाद

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

रांची। जामताड़ा से कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी ने गोड्डा जिले के महगामा विधानसभा क्षेत्र को मिनी पाकिस्तान बताया है। इसपर विवाद खड़ा हो गया है। इरफान अंसारी ने एक बयान में कहा कि यदि गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को हराना है तो यहां किसी मुस्लिम कैंडिडेट को चुनाव लड़ने के लिए उतारना होगा।

अंसारी ने कहा कि सभी को पता है कि गोड्डा के मधुपुर, जरमुंडी, महगामा और गोड्डा में मुस्लिम वोटर्स की बड़ी तादाद है। महगामा क्षेत्र को तो मुस्लिमों की बड़ी आबादी के चलते मिनी पाकिस्तान कहा जाता है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

कांग्रेस विधायक के इस बयान पर भाजपा ने उन्हें आड़े हाथ लिया है। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि झामुमो और कांग्रेस का क्या एजेंडा है, यह इरफान अंसारी के बयान से साफ दिखता है। कहा कि महगामा की विधायक दीपिका पांडेय सिंह, पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव और पाकुड़ विधायक आलमगीर आलम का मुख्य उद्देश्य यही है कि यहां मुस्लिम आबादी बढ़ाओं और चुनावों में वोट बैंक के रूप में उनका इस्तेमाल करो। इरफान अंसारी के पिता फुरकान अंसारी भी यही किया करते थे। उन्होंने कहा कि यह बात भी सच है कि मधुपुर विधानसभा मुस्लिम बहुल हो गयी है।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह बयान कांग्रेस विधायक की वैचारिकी को दशार्ता है। वे इरफान अंसारी ही थे, जिन्होंने रांची के दंगों के बाद बलवाइयों को बचाया था। उनके मुंह से सात्विक बातें कहां से निकलेंगी।

इधर, विवाद बढ़ने पर कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने अपने बयान से यू-टर्न ले लिया। उन्होंने कहा कि यह तो भाजपाइयों का बयान है, जिसे उन्होंने दोहराया है। हमने कहा था कि भाजपा के लोग पाकुड़ और साहेबगंज को बांग्लादेश तथा महगामा को मिनी पाकिस्तान बोलते हैं। मेरे इसी बयान को तोड़-मरोड़ कर भाजपा वाले मेरे ही विरुद्ध राजनीति कर रहे हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
46,191SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय