Sunday, April 27, 2025

मेरठ में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन कर की शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

मेरठ। नीट 2024 में हुई धांधली के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अवनीश काजला व महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी कर रहे थे। यूजीसी नेट परीक्षा 2024, NEET-UG 2024 के परिणाम में हुई धांधलियों के विरोध में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन अपर नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से देकर  केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेसियों द्वारा ये प्रदर्शन पूरे देश में सभी जिला मुख्यालय पर किया जा रहे हैं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में कहा कि NEET -UG 2024 का परिणाम चार जून 2024 को जारी हुआ था। जिसमें कई अनियमिताएं जाहिर हुई पेपर लीक का आरोप अभ्यर्थियों द्वारा लगाया गया। परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ियां कदाचार और अनुचित साधनों का प्रयोग किया गया। भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार,गुजरात और हरियाणा में NEET परीक्षा से संबंधित भ्रष्टाचार के लिए कई लोगों की गिरफ्तारीया भी हुई,जिससे पूरी परीक्षा ही दोषपूर्ण की आशंका से ग्रसित हो गई है।
प्रदर्शन में प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर, धूम सिंह गुर्जर, सलीम खान, मो रेहानुद्दीन, किरण बाला, सुनीता सिंह, सुनीता मंडल, समसुद्दीन चौधरी ,अरविंद तालियांन, राजेंद्र जाटव, महेंद्र गुर्जर, युसूफ अंसारी खिरवा, इकरामुद्दीन अंसारी, तेजपाल डंबका, विनोद सोनकर, राहत चौहान, शिवकुमार शर्मा और दिलशाद अहमद आदि उपस्थित थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय