Saturday, April 26, 2025

कांग्रेस ने 56 उम्मीदवारों की तीसरी सूची की जारी

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 56 उम्मीदवारों की आज तीसरी सूची जारी कर दी।

 

कांग्रेस की तीसरी सूची में जिन प्रमुख लोगों को टिकट दिया गया है, उनमें अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी को अरुणाचल पश्चिम से, प्रोफेसर एम वी राजीव गोड़ा को बेंगलुरु उत्तर तथा मंसूर अली खान को बेंगलुरु मध्य से चुनाव मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने राजस्थान की सीकर सीट इंडिया गठबंधन के सहयोगी मार्क्सवादी कम्युनिटी पार्टी के लिए छोड़ी है।

[irp cats=”24”]

 

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन उम्मीदवारों के नाम को मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने तीसरी सूची में अरुणाचल से दो, गुजरात से 11, कर्नाटक से 17, महाराष्ट्र से सात, राजस्थान से छह, तेलंगाना से पांच, पश्चिम बंगाल से आठ तथा पुद्दुचेरी 1 उम्मीदवार घोषित किये है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय