Tuesday, May 20, 2025

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी बोले- भाजपा संविधान तोड़ने वाली पार्टी

मेरठ। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने बुधवार को मेरठ में आयोजित संविधान बचाओ संकल्प सभा में बोलते हुए कहा कि भाजपा संविधान को तोड़ने वाली, उखाड़कर दम लेंगे।

मेरठ के पीएल शर्मा समर्थन कांग्रेस की संविधान बचाओ संकल्प सभा में प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने भाजपा पर निशाना साधा जमकर हमला बोला। भाजपा सरकारी संस्थानों का निजीकरण करने में लगी है। संविधान के तहत प्राप्त आरक्षण का अधिकार खत्म होता जा रहा है। 2014 के बाद से तेजी से बढ़ रही बेरोजगारी। पूछा 2014 से 2024 आने वाला है क्या 15 लाख रुपए मिले। महंगाई से घर घर का बजट बिगड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी सदन में देश के समस्याओं पर बोलते हैं तो उनका माइक म्यूट कर दिया जाता है। इसके बाद राहुल गांधी ने सड़क पर उतरकर कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा कर लोगों को जोड़ा।

कानून व्यवस्था बिल्कुल खराब हो चुकी है। बरेली में मिठाई विक्रेता की मौत पत्नी के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है, ये उत्तर प्रदेश के हालात हैं। ऐसे में संविधान को बचाने की कांग्रेस की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।

प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा मजहब के नाम पर नफरत का माहौल तैयार कर रही है और लोगों को आपस में लड़ा रही है। हमें अपनी समझदारी से इसका मुकाबला करना होगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय