Friday, July 5, 2024

शामली में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिवस कांग्रेसियों ने बांटे कंबल

शामली। जिलेभर के कांग्रेसियों ने पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिवस धूमधाम के साथ मनाया। कांग्रेसियों ने कही फलों का वितरण किया तो कही देर रात्रि में सडकों पर घूमने वाले लोगों को भीषण ठंड से बचाव को कंबल वितरित किए गए।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमैटी के पदाधिकारियों ने पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिवस धूमधाम के साथ मनाया। पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने देर रात्रि सडकों पर घूमने वाले लोगों को भीषण ठंड से बचाव के लिए कंबलों का वितरण किया। उन्होने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी है जो जो लगभग हर चुनाव में कांग्रेस को जिताने का काम करती है।

 

उन्होने अपने जीवन में बिना किसी लोभ लालच से पार्टी को आगे बढाने का काम किया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विचारधारा को आगे बढाने का काम किया। ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि उनके जन्मदिवस पर रात्रि में सडकों पर घूमने वाले करीब 25 लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल प्रदान किए गए।

 

इस अवसर पर वैभव गर्ग, विकास शर्मा, ठाकुर लाखन सिंह, ज्योति प्रसाद, सुरेन्द्र सरोहा, रविन्द्र आर्य, बाबू खान, अशोक जैन, विक्रम सिंह, सुरेशपाल सैनी आदि मौजूद रहे।

 

इसके अलावा जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष दीपक सैनी द्वारा राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया। उन्होने शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों को फलों का वितरण किया। बताया कि 2019 लोकसभा के चुनाव में मध्य नजर कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका को अप ईस्ट का महासचिव नियुक्त किया था। ज्ञानी पूर्वांचल में पार्टी की सभी राजनीतिक गतिविधियों की जिम्मेदारी प्रियंका पर होगी।

 

इस अवसर पर डा. रामलाल कश्यप, संदीप शर्मा, अरविंद झंझोट, निन्ना अंसारी, रिजवान, विनोद सेन, रामपाल पांचाल, गयुर कुड़ाना, अकबर, प्रमोद कश्यप, महाबीर सैनी, राधेश्याम सैनी, सुरेश सैनी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,351FollowersFollow
64,950SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय