Wednesday, April 2, 2025

दिल्ली से 4 दिन पहले गायब व्यक्ति मुज़फ़्फ़रनगर में मिला, अपने अपहरण की बताई कहानी !

मोरना। चार दिन पूर्व दिल्ली से लापता हुआ व्यक्ति तीर्थनगरी शुकतीर्थ में मिला। व्यक्ति का भोपा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार किया गया व पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दी गई। थाने पहुंचे परिजन व दिल्ली पुलिस आवश्यक कार्रवाई के बाद व्यक्ति को अपने साथ ले गई।

राजधानी दिल्ली के गांधीनगर मौहल्ले की मुखर्जी गली निवासी तरणजीत कौर ने गांधीनगर पुलिस थाने में अपने पिता राजेंद्र सिंह की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया था कि बीते 4 अप्रैल की देर शाम उसके पिता राजेन्द्र सिंह बिना बताए कहीं चले गए, जो काफी तलाश के बाद भी ना मिल सके।

पुलिस राजेंद्र सिंह की तलाश में जुटी थी कि शुक्रवार की सुबह सवेरे शुकतीर्थ गंगा घाट पर बीमार हालत में टहल रहे राजेंद्र सिंह को भोपा अस्पताल में चले जाने की सलाह ग्रामीणों ने दी। भोपा सीएससी पर पहुंचने पर राजेंद्र सिंह ने भोपा पुलिस को अपने अपहरण होने की सूचना दी।

पुलिस ने राजेंद्र सिंह के परिजनों को फोन पर घटना की जानकारी की, तो मामला गुमशुदगी का निकला। थाने पहुंचे परिजन व गांधीनगर थाने पर तैनात कां. विनोद कुमार आवश्यक कार्रवाई के बाद राजेन्द्र को अपने साथ लेकर चले गये।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय