Saturday, April 26, 2025

मेरठ में खराब कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

मेरठ। कांग्रेस कार्यकर्ता बारिश के बीच बड़ी संख्या में मंडल आयुक्त कार्यालय पर जुटे। मेरठ और प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था और पुलिस उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता सर्किट हाउस के गेट पर एकत्रित हुए और वहां से जुलूस के रूप में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मंडलायुक्त कार्यालय पर पहुंचे। कार्यालय में अंदर जाने को लेकर तीखी नोकझोक हुई।

 

प्रदेश महासचिव बिजेंद्र यादव ने कहा की प्रदेश सरकार पुलिस के दम पर सरकार चलाने की कोशिश कर रही है। प्रदेश में अपराध चरम सीमा पर पहुंच गया है। किसी भी कीमत पर जनता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। नेतृत्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस मेरठ अवनीश काजला और महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने किया।

[irp cats=”24”]

 

 

 

जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि उत्तर प्रदेश इस समय लूट, अपहरण, हत्या, बलात्कार के मामले मे पूरे देश में उत्तर प्रदेश नंबर वन बन गया है। अपराधी बेखौफ खूम रहे है, आम जनता में भय का माहौल है। कांग्रेस पार्टी लगातार जनता की आवाज उठाती रहेगी। प्रदर्शन में सलीम खान, महेंद्र गुर्जर, डा अशोक आर्य, डा जफर उल्ला और डॉ. शोएब अली आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय