Wednesday, April 23, 2025

अविनाश पाण्डेय और अजय राय के साथ कांग्रेसी करेंगे रामलला के दर्शन

अयोध्या-मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पाण्डेय तथा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं का एक दल श्रीराम जन्मभूमि पर विराजमान रामलला का कल दर्शन करने आ रहे हैं।


कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रभारी अविनाश पांडेय तथा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित कई कांग्रेसी नेता कल श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला का दर्शन करने आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर तैयारी को लेकर एक बैठक की गयी है, जिसमें नवनिर्मित हो रहे श्री राम जन्मभूमि के उद्घाटन समारोह का सत्ताधारी दल ने राजनीतिकरण कर दिया है। इन मुद्दों का जवाब देने के लिए कांग्रेस के नेता श्री राम जन्मभूमि पर विराजमान रामलला का दर्शन करेंगे।

[irp cats=”24”]


उन्होंने बताया श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलाल के दर्शन उत्तर प्रदेश के प्रभारी , प्रदेश अध्यक्ष , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री, राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, विधानमंडल दल की नेता अनुराधा मिश्रा मोना, पूर्व सांसद पीएल पुनिया सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि अयोध्या की सीमा पर पहुंचने पर सभी नेताओं को अयोध्या के कांग्रेसी नेता भव्य स्वागत करेंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय