Saturday, May 10, 2025

सुनियोजित तरीके से मुंबई की डेमोग्राफी बदलने की हो रही साजिश : भाजपा विधायक संजय उपाध्याय

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने मंगलवार को अवैध मस्जिद-मजार का मुद्दा उठाया। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सुनियोजित तरीके से मुंबई की डेमोग्राफी बदलने की साजिश की जा रही है। भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने आईएएनएस से कहा, “मुंबई में बहुत बड़े पैमाने पर अतिक्रमण किया जा रहा है, जिसकी तरफ मैंने सदन में सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान मैंने नूर ए इलाही नामक एक मस्जिद का उदाहरण दिया, जहां पर साल 2000 में 200 वर्ग फीट की एक मजार थी, वह आज 32,000 स्क्वायर फीट की बन चुकी है। इसके अलावा वहां पर 14 दुकानें, शादी के हॉल जैसे कई काम हो रहे हैं। आश्चर्य की बात यह है कि मजार जमीन पर नहीं बल्कि तीसरे माले पर है। बार-बार अधिकारियों के बोलने और कोर्ट के आदेश के बाद भी इन पर से कब्जा नहीं हट रहा है।

” उन्होंने बताया, “सभी देखेंगे कि मेट्रो स्टेशन के नीचे, फुटपाथ और ओवरब्रिज के नीचे मस्जिदें रहती हैं। किसी अन्य धर्म में ऐसी चीजें नहीं करने और मस्जिदों के लिए ऐसी चीजें क्यों होती हैं? चेंबूर रेलवे स्टेशन पर रेलवे की जमीन पर मस्जिद बनी है और कोर्ट के आदेश के बाद भी कार्रवाई होने में देर हो रही है। इन चीजों को लेकर मैंने सरकार से मांग की है कि जो अधिकारी ऐसे कामों को बढ़ावा देते हैं, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।” उपाध्याय ने अवैध मस्जिद और मजार के पीछे षड्यंत्र बताते हुए कहा, “मुंबई की डेमोग्राफी को बहुत तेजी से बदलने की साजिश हो रही है। बड़े पैमाने पर बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुंबई में आ रहे हैं, जो यहां के लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा है। कहीं पर भी मुर्गे की जाली रख दी जा रही है, खुले में मीट शॉप खोला जा रहा है। कहीं पर भी मस्जिद, मजार और कब्रिस्तान बना दिया जा रहा है। खुलेआम कब्जा किया जा रहा है, जिसके खिलाफ मैं आवाज उठा रहा हूं।”

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय