Saturday, May 18, 2024

अंग्रेजों की तरह बरसाई गई लाठियां, विरोधियों को कुचलने की साजिश : नित्यानंद राय

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने नीतीश-तेजस्वी महागठबंधन सरकार पर अंग्रेजों की तरह भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं पर लाठियां बरसाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि बिहार में जंगलराल-3 आ गया है। उन्होंने लाठीचार्ज में भाजपा नेता विजय कुमार सिंह की हत्या करने का आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि सबूतों को मिटाने की साजिश की जा रही है।

भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए नित्यानंद राय ने पटना में शुक्रवार को किए गए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा ने बिहार के किसानों, शिक्षकों, मजदूरों और महिलाओं के हक के लिए बड़ी आहूति दी है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने कहा कि गुरुवार को पटना में एक बहुत ही दुखद घटना घटी है, ​जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि बिहार की राजधानी पटना की सड़कों पर प्रदेश के शिक्षक अभ्यर्थियों और किसानों के हक में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा शांति मार्च किया जा रहा था। लेकिन भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज कर दिया गया जिसमें जहानाबाद जिले के भाजपा महासचिव विजय कुमार सिंह की हत्या कर दी गई। उन्होंने इस मामले में सबूतों को मिटाने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए बिहार सरकार से इस्तीफा देने की मांग भी की।

उन्होंने विजय कुमार सिंह के परिवार को मुआवजा देने की भी मांग की।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर आजादी की लड़ाई के दौरान अंग्रेजों की तरह लाठियां बरसाई गईं, जनरल डायर की तरह व्यवहार किया गया। बिहार में जंगलराज – 3 आ गया है और बिहार में हुआ यह बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज आजाद भारत में क्रूर निरंकुशता और तानाशाही के रूप में याद किया जाएगा।

आपातकाल के दौर को याद करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब कांग्रेस लोकतंत्र की हत्या कर रही थी और लोकतंत्र को बचाने के लिए लोग संघर्ष कर रहे थे, तब सरकार ने जिस प्रकार से बर्बरतापूर्ण लाठियां चलवाई थीं, उसी प्रकार से कल बिहार में जनता के हक में आवाज उठाने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठियां चलाई गईं। अंग्रेजों, कांग्रेस और ममता सरकार की तरह बिहार की जनता के शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोका गया। लेकिन नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव लाठी से बिहार की जनता को नहीं रोक सकते। आज बिहार में काला दिवस मनाया जा रहा है।

बिहार की महागठबंधन सरकार के रवैये पर सवाल उठाते हुए राय ने कहा कि शिक्षकों पर लाठी चार्ज, छात्रों पर लाठी चार्ज, महिलाओं पर लाठी चार्ज, यह दर्शाता है कि बिहार की नीतीश कुमार और तेजस्वी सरकार अंग्रेजों की तरह अपने विरोधियों को कुचलने की साजिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना पर गृह मंत्रालय संज्ञान लेता है और राज्यों को सलाह भी देता है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय