Monday, April 28, 2025

मुज़फ्फरनगर में ककरौली थाने पर तैनात सिपाही की हृदय गति रुकने से मौत

मोरना। मैडिकल रिलीव पर चल रहे ककरौली थाने पर तैनात सिपाही की अस्पताल में मौत हो गयी। ककरौली थाना पर तैनात सिपाही रविन्द्र 32 वर्ष पिछले छह माह से थाने पर तैनात था। तबियत खराब होने पर वह पिछले एक माह से मैडिकल रिलीव पर था।

रविन्द्र हाल में परिवार के साथ मुजफ़्फरनगर रह रहा था। रविवार को उसकी तबियत पुन: बिगडऩे पर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ  चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक रविन्द्र हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के गाँव असौड़ा का निवासी था तथा 2011 में सिपाही के रूप में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुआ था।

रविन्द्र की मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गयी है। सिपाही के निधन पर थानाध्यक्ष सुनील कसाना सहित समस्त स्टाफ ने दु:ख प्रकट किया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय