Friday, May 17, 2024

मंत्री कपिल देव ने अपनी विधानसभा के चारों मंडलों से मिट्टी संग्रहित की, परिजनों को किया सम्मानित

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। मेरी माटी मेरा देश अभियान की कडी में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपनी विधानसभा के चारों मंडलों से मिट्टी संगृहित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश के वीर-वीरांगनाओं को नमन करने के लिए देश भर में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र मुजफ्फरनगर के चारों मंडलों नई मंडी मंडल, केशव मंडल, हनुमंत मंडल व कूकडा मंडल में पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। उन्होंने वीर जवानों के घरों से मिट्टी संगृहित कर नमन किया और उनके परिजनों को सम्मानित किया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम केवल देश के वीर सपूतों को नमन करने का ही नहीं बल्कि अमृत काल में नए भारत की क्षमता पर गर्व महसूस करने और एक आत्मनिर्भर, विकसित राष्ट्र के हमारे संकल्प को मजबूत करने का प्रयास है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, मंडल अध्यक्ष राजेश पाराशर, रोहित तायल, कपिल त्यागी, हरेंद्र पाल, जितेंद्र कुच्छल, विशाल गर्ग, संजय मित्तल, राजकुमार सिद्धार्थ, राधे वर्मा, कुँवरपाल वर्मा, नंद किशोर, अंजू शर्मा, रजत धीमान, प्रशांत शर्मा, पंकज शर्मा, संजय सक्सेना आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय