Sunday, April 27, 2025

चार्ल्स (तृतीय) का राज्याभिषेक, नये सम्राट की ताजपोशी, 1953 के बाद देश का पहला राज्याभिषेक

लंदन, – किंग चार्ल्स (तृतीय) को शनिवार को ब्रिटेन (यूके) और 14 अन्य राष्ट्रमंडल क्षेत्रों के सम्राट का ताज पहनाया गया, जो 1953 के बाद से मध्य लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में देश का पहला राज्याभिषेक था।


राज्याभिषेक की रस्म लगभग दो घंटे तक चली और इसमें सम्मान, शपथ, अभिषेक, अधिष्ठापन और राज्याभिषेक सहित विभिन्न चरणों के बाद ताजपोशी की गई और अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि दी गई।


चार्ल्स (तृतीय) को औपचारिक रूप से कैंटरबरी के आर्कबिशप जस्टिन वेल्बी ने सेंट एडवर्ड का मुकुट पहनाया। ऐतिहासिक चर्च में घंटियाँ बजी, तुरहियां बजाई गईं और इस पल को यादगार बनाने के लिए तोपों से सलामी दी गयी।
ब्रिटेन में महारानी एलिजाबेथ (द्वितीय) के राज्यारोहण के 70 वर्ष बाद उनके उत्तराधिकारी की ताजपोशी हुई है।

[irp cats=”24”]


सम्राट चार्ल्स तृतीय (74) ने अपनी मां एवं महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के बाद पिछले साल सितंबर में सिंहासन संभाला था।
कैमिला का भी आज एक बहुत ही सादे समारोह में राज्याभिषेक किया गया था, उन्हें क्वीन मैरी का ताज पहनाया गया था।
सम्राट चार्ल्स तृतीय और रानी कैमिला वेस्टमिंस्टर एब्बे में ताजपोशी के आयोजन के बाद बकिंघम पैलेस समारोहपूर्वक बकिंघम पैलेस उसी मार्ग से लौटे जिस मार्ग से वह सुबह शाही बग्घी में पत्नी कैमिला के साथ गये थे। मार्ग पर हजारों लोग सड़कों पर अपने नए सम्राट और रानी के दीदार के लिए कतार में लगे थे।


चार्ल्स तृतीय के ताजपोशी में देश-विदेश के शीर्ष नेता शामिल हो रहे है और भारत का प्रतिनिधित्व उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कर रहे हैं।
ब्रिटेन का यह शाही दम्पति और उनके शाही परिवार के सदस्य अपराह्न के बाद बकिंघम पैलेस की बालकनी पर से आयोजित प्लाइंग-पास्ट को देखने के लिए आयेंगे और उसके बाद औपचारिक रूप से इन कार्यक्रमों का समापन होगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय