Sunday, April 27, 2025

मेरठ की होर्डिग्स कंपनियों पर निगम ने लगाया 20 लाख का जुर्माना

मेरठ। शहर में अवैध होर्डिग पर शिकंजा कसते हुए नगर निगम ने 18 कंपनियों पर 20 लाख का जुर्माना लगाया है। ये कंपनियां बिना ठेके के अवैध तरीके से होर्डिंग लगाकर प्रचार-प्रसार कर रही थीं। इन कंपनियों को नगर निगम ने नोटिस भेजा हैं।

अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि महानगर में होर्डिंग का ठेका अभी नहीं हुआ है। शहर में अवैध तरीके से होर्डिंस लगाकर कई कंपनियां प्रचार प्रसार करा रही हैं। निगम की टीम ने जांच कराकर जिन कंपनियों के विज्ञापन लगे, उन्हें चिन्हित करके 20 लाख रुपए का जुर्माना लगाकर नोटिस भेजा है। चूंकि होर्डिंग लगाने का ठेका किसी भी कंपनी के पास नहीं है। ऐसे में इन होर्डिंग्स को अवैध माना गया है। कई जगहों पर निगम ने अभियान चलाकर विज्ञापन उतरे भी है। इसके बावजूद लोग मनमानी तरीके से बैनर लगाकर प्रचार प्रसार करने में लगे हुए हैं।

शहर में कई स्थानों पर राजनीतिक दलों के कई विज्ञापन होर्डिंगों पर लगे हुए हैं। जिन पर अभी निगम के अधिकारियों ने जुर्माना नहीं लगाया, बल्कि उनको हटाया भी नहीं गया है। जिसको लेकर निगम पर भेदभाव के आरोप लग रहे हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय