Sunday, May 18, 2025

सहारनपुर में बाइक सवार दंपति अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरे, महिला की मौत, पति घायल

सहारनपुर। रामपुर मनिहारान क्षेत्र में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर गांव तेलीपुरा में इंडिया टुडे कॉन्वेंट एकेडमी पास एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें दंपती घायल हो गए। अस्पताल जाते वक्त महिला की मौत हो गई।थाना तीतरों के गांव मोहम्मदपुर गुर्जर निवासी शो सिंह अपनी पत्नी सरोज (58) के साथ बाइक पर सवार होकर अपने बेटे से मिलने सहारनपुर जा रहा था। जैसे ही वह रामपुर मनिहारान में दिल्ली हाईवे पर इंडिया टुडे कॉन्वेंट एकेडमी के पास पहुंचे तो उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के एक ओर जा गिरी।
दुर्घटना में दंपती घायल हो गए। राहगीरों द्वारा दोनों अस्पताल भिजवाया गया। गंभीर रूप से घायल सरोज ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। एसएसआई कपिल देव ने बताया कि परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही शव को अपने साथ ले गए।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय