Sunday, February 23, 2025

नोएडा में नारी शक्ति सम्मान से सीपी लक्ष्मी सिंह, रूपा गांगुली व शोभना नारायण सम्मानित

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित साप्तहिक कार्यक्रम के समापन समारोह में आज जीवन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने और उपलब्धियों को हासिल करने वाली महिलाओंं को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।

 

 

इस अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की सदस्य विजया भारती सयानी, एमिटी शिक्षण समूह के संस्थापक अध्यक्ष डा. अशोक कुमार चौहान, एमिटी हयुमिनिटी फांउडेशन की चेयरपरसन पूजा चौहान और एमिटी ग्रुप वाइस चांसलर डा गुरिंदर सिंह द्वारा गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, पद्मश्री शोभना नारायण, पूर्व राज्यसभा सदस्य रूपा गांगुली सहित अन्य को ‘अद्रिजा-नारी शक्ति सम्मान’ से सम्मानित किया।

 

कार्यक्रम के दौरान विजया भारती सयानी ने कहा कि बिना शक्ति के शिवजी पूर्ण नहीं है। इसलिए भारतीय परंपरा में अर्द्धनारीश्वर की पूजा की जाती है। प्राचीन समय से हमारे देश में पुरूष और महिलाओं को समानता का अधिकार प्राप्त था। उन्होंने छात्रों को सदैव समानता और निष्पक्षता का भाव रखने के लिए प्रेरित किया।

 

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि आजादी के साथ और संविधान लागू होने के साथ ही हमारे देश में महिलाओं और पुरूषों को बराबरी का अधिकार प्राप्त हुआ है। जिसके तहत उन्हें वोट देने से लेकर निर्णय लेने का अधिकार है। उन्होंने छात्रों से कहा कि आप देश के उत्तर प्रदेश राज्य में है जो सबसे तेजी से विकसित हो रहा है और आपको विकास के नये अवसर प्राप्त हो रहे है।

 

 

आपको अपना रास्ता स्वयं बनाना होगा।यदि आप अपनी कमजोरियों को स्वीकार नहीं करते तो आप कभी मजबूत नहीं बन सकते। एक महिला के पास हर स्थिति में कई विकल्प होते है, यह साहस अंातरिक विश्वास से आता है। महिलाओं को उनके चेहरे से नहीं अंाकना चाहिए, एक महिला का मस्तिष्क बहुआयामी तरीके से काम करता है और वह सभी समस्यों का समाधान बहुत आसानी से ढूंढ लेती है। कभी भी अपने अंर्तमन को नजर अंदाज ना करें। भारत एक प्रगतिशील राष्ट्र है और आप जैसे युवाओं को इसे विकसित देश बनाने के लिए आगे आना चाहिए।

 

कार्यक्रम के दौरान ब्रिटिश हाई कमीशन की राजनैतिक और आर्थिक सलाहकार भावना विज, बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव दीप्ती रावत भारद्वाज, फांउडेशन फॉर फ्यूचुरिस्टिक सिटी की अध्यक्ष करूणा गोपाल, पद्मश्री नाहिद अबिदी, तस्करी विरोधी कार्यकर्ता पल्लवी घोष, भारतीय एथलीट आशा मालवीय को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एमिटी लॉ स्कूल के चेयरमैन डा. डीके बंद्योपाध्याय और इंटरनेशनल वूमेन डे ऑरगनाइजिंग कमेटी की चेयरपरसन डा. शेफाली रायजादा सहित अन्य उपस्थित रहें।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय