Monday, May 5, 2025

माकपा नेता सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने दुकान में लगाई आग

रांची। माकपा नेता सुभाष मुंडा की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बुधवार रात की है।

जानकारी के अनुसार नगड़ी थाना क्षेत्र के दलादली चौक के पास दो बाइक पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने सुभाष मुंडा को गोली मार दी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने सुभाष मुंडा को आनन-फानन में रिंची हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि छह से सात गोली मारी गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद एसएसपी, ग्रामीण एसपी, सिटी एसपी, डीएसपी, नगड़ी थाना, रातू थाना, पुनदाग थाना की भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची है। सुभाष मुंडा का दलादली चौक स्थित ऑफिस था। अपराधियों ने ऑफिस में घुस कर सुभाष मुंडा को गोली मार दी। इस मामले में आशंका जताई जा रही है कि सुभाष मुंडा को जमीन विवाद को लेकर गोली मारी गई है। सुभाष मुंडा जमीन के कारोबार से जुड़ा हुआ था।

[irp cats=”24”]

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। सड़क जाम कर कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है। सिटी एसपी की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई है। आक्रोशित लोगों ने पुलिस को भी खदेड़ दिया। एक शराब दुकान में आग लगाने की सूचना है।

घटना की सूचना मिलने पर डीआईजी अनूप बिरथरे और आईजी पंकज कंपोज भी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। परिवार के लोगों से बातचीत की जा रही है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

हत्या के विरोध में बंद

सुभाष मुंडा की हत्या के विरोध में राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा, आदिवासी छात्र संघ, 21 पड़हा नगड़ी ने गुरुवार को नगड़ी बंद का आह्वान किया है।

उल्लेखनीय है कि सुभाष मुंडा हटिया और मांडर विधानसभा में चुनाव लड़ चुके हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय