Friday, April 25, 2025

देहरादून में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, दो गिरफ्तार

देहरादून। तिमली धर्मावला के जंगल में शुक्रवार की सुबह बदमाशों व पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। दर्रारेट में चेकिंग के दौरान पुलिस से बचने के लिए बदमाश यूटिलिटी वाहन से बैरियर तोड़ जंगल की तरफ भाग रहे थे। पुलिस ने पीछा कर वाहन चालक बदमाश को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसे पुलिस हिरासत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये सभी बदमाश उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

दरअसल, दोनों बदमाशों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गत पांच-छह जून की रात खुशालपुर सहसपुर में फुरकान नामक व्यक्ति के घर तमंचे के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया था। बदमाश फुरकान व उसके परिजनों को बंधक बनाकर घर से नकदी व जेवरात लूट ले गए थे। शुक्रवार की सुबह पुलिस को मुखबिर के जरिए घटना में शामिल बदमाशों के यूटिलिटी वाहन से पुनः किसी घटना को अंजाम देने के लिए वापस देहरादून आने की सूचना मिली थी। दर्रारेट बैरियर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस के रोके जाने पर बदमाशों ने यूटिलिटी वाहन से बैरियर को टक्कर मार धर्मावाला की ओर भागने लगे। पुलिस के पीछा करने पर तिमली से धर्मावाला के बीच जंगल में वाहन पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस ने यूटिलिटी वाहन चालक बदमाश रमजानी पुत्र इशराक निवासी गंदेवाड़ा सहारनपुर उत्तर प्रदेश को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

वहीं वाहन सवार दूसरा बदमाश बबलू बादशाह पुत्र नईम निवासी किदवई नगर मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश पुलिस टीम पर फायर कर जंगल की ओर भाग गया। हालांकि मुठभेड़ में बबलू के पैर में गोली लग गई, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर उपचार के लिए तत्काल विवेकानंद अस्पताल धर्मावाला भेजा, जहां चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उसे विकासनगर चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने विकासनगर चिकित्सालय पहुंचकर घायल बदमाश के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने मौके से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किया है।

[irp cats=”24”]

पूछताछ में अभियुक्त बबलू बादशाह ने बताया कि खुशहालपुर में फुरकान के घर पर हम पांच व्यक्तियों ने घरवालों को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया था। पूछताछ के आधार पर मुकदमे को डकैती में संशोधन करते हुए अन्य बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस ने डकैती में शामिल एक अन्य अभियुक्त असलम फरीद पुत्र लतीफ निवासी कैलाशपुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश को भी गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय