Monday, April 28, 2025

जनरल वीके सिंह को जन्मदिन पर बधाई देने वालों की लगी भीड़

गाजियाबाद। आज 10 मई को जनरल विजय कुमार सिंह ने अपना 73 वां जन्मदिन मनाया। राजनगर स्थित जनरल वीके सिंह के आवास पर सुबह से जन्मदिन की बधाई देने वालों की भीड़ लगी हुई थी। जनरल वीके सिंह ने अपने जन्मदिन पर पहले केक काटा उसके बाद लोगों की बधाई स्वीकार की। जनरल वीके सिंह ने अपने जन्मदिन के मौके पर भंडारे का आयोजन किया था। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन ग्रहण किया। जनरल वीके सिंह के आवास पर महापौर सुनीता दयाल भी जन्मदिन की बधाई देने पहुंची। महापौर सुनीता दयाल ने वीके सिंह को पौधा भेंटकर जन्मदिन की बधाई दी।

 

जनरल को बधाई देने वालों में राजनीतिक नेताओं के अलावा पत्रकार, विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग और उनके शुभचिंतक शामिल रहे। अपने जन्मदिन पर जनरल वीके सिंह ने मेरा गाजियाबाद 2.0 मैगजीन निकाली। इस मैगजीन में जनरल वीके सिंह ने अपने दस साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को विस्तार से बताया है। बता दें इस बार लोकसभा चुनाव में जनरल वीके सिंह को गाजियाबाद से भाजपा ने प्रत्याशी नहीं बनाया। उनके स्थान पर अतुल गर्ग को भाजपा ने मैदान में उतारा है।

[irp cats=”24”]

 

भारतीय सेना के 26 वें थल सेनाध्यक्ष रहे जनरल वीके सिंह
जनरल वीके सिंह भारतीय सेना के 26वें थल सेनाध्यक्ष रहे हैं। जनरल वीके सिंह ऐसे पहले सैन्य प्रमुख रहे हैं। जिन्होंने कमांडो प्रशिक्षण लिया। जब वह सेना में थे, तब मुश्किल से मुश्किल ऑपरेशन की जिम्मेदारी वीके सिंह को ही मिलती है। पीएम मोदी के प्रथम कार्यकाल में वह विदेश मंत्री रहे। वहीं मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में उन्हें ‘सड़क, परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग राज्य मंत्री बनाया गया। फिर 2021 में मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद उनको ‘नागर विमानन मंत्रालय में राज्य मंत्री’ का दायित्व दिया गया था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय