Monday, April 28, 2025

बड़ौत में रथ पर सवार दीक्षार्थियों की शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत जनपद के बड़ौत नगर में जैन संत व राजकीय अतिथि से सम्मानित आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के सानिध्य में निकली आठ ब्रह्मचारी दीक्षार्थियों की भव्य शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

शोभायात्रा, अतिथि भवन से प्रारंभ होकर नेहरू मूर्ति, भगवान महावीर मार्ग, अजितनाथ मन्दिर, शांतिनाथ मन्दिर, कैनाल रोड, गांधी रोड होती हुई ऋषभ सभागार मान स्तंभ परिसर सोमवार को पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में देश के दर्जनों प्रसिद्ध बैंड धार्मिक धुन बजाते हुए चल रहे थे। ढोल पार्टी, नफीरी, भजन मंडली,भंगड़ा पार्टी आदि जुलूस की शोभा बढ़ा रहे थे। रास्ते में अनेक धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं द्वारा प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गयी थी।

मीडिया प्रभारी वरदान जैन ने बताया कि शोभा यात्रा में ब्रह्मचारी सिद्धम भैया, उनके मूल और धर्म के माता पिता उषा कपूर चंद जैन और रेखा प्रेम चंद जैन भिण्ड, विपुल भैया और उनके माता पिता शशि अरविंद जैन भिंड और अर्चना राजेश जैन बड़ौत, हिमांशु भैया और उनके माता पिता मधु मनोज जैन भिंड और डिंपल विपिन जैन बड़ौत, हार्दिक भैया और उनके माता पिता रेखा सुदीप जैन इंदौर और अनिता कमल जैन कलकत्ता, राजेश भैया और उनके माता पिता मालती राजकुमार जैन ललितपुर, श्रद्धा चंदन जैन ललितपुर, विपुल भैया और उनके माता पिता उषा विनोद जैन छतरपुर, और अलका अतुल जैन बड़ौत, तन्मय भैया और उनके माता पिता विभा संजय जैन जबलपुर और कृष्णा अशोक जैन बड़ौत, अंकुर भैया और उनके माता पिता ममता अजय जैन छतरपुर, और राहुल एकता जैन छतरपुर रथ पर सुशोभित होकर शोभा यात्रा के विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए थे।

[irp cats=”24”]

शाम को ऋषभ सभागार में सभी दीक्षार्थियों की गोद भराई हुई। उनके माता पिता का सम्मान किया गया। इस अवसर पर महिलाओ ने मंगल गीत ‘आई शुभ घडी देखो म्हारे आंगन आज रे’ गाये और धार्मिक दीक्षा बधाई भजनों पर जमकर नृत्य किया।

कार्यक्रम में प्रवीण जैन, सुनील जैन, अतुल जैन, आलोक मित्तल, सुभाष जैन, प्रदीप जैन, पंकज जैन, रोहित स्नेही, बालकिशन जैन, नवीन सर्राफ, सुनील,सतीश सर्राफ आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय