Friday, April 18, 2025

सहारनपुर में हैलीकाप्टर में बैठकर विदा हुई दुल्हन, विदाई देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड

सहारनपुर। देश भर में फिलहाल शादियों का सीजन जोरो-शोरो पर चल रहा हैं। जिसमें से कुछ शादियां ऐसी भी हो रही हैं जो चर्चा का विषय बनी हुई हैं। ऐसी ही एक शादी सहारनपुर जनपद के कस्बा व थाना गंगोह क्षेत्र के गांव बिलासपुर में आज संपन्न हुई। इस शादी की चर्चाएं चारों ओर सुनाई दे रही हैं।
बता दें कि आज पानीपत निवासी दूल्हा नीरज जैसे ही बारात लेकर बिलासपुर पहुंचा तो लोगों में इस शादी को देखने को लेकर बडा उत्साह नजर आया। हालांकि यह शादी बड़ी ही सादगी से संपन्न हुई लेकिन शादी की रस्में जब पूरी हुई तो उसके बाद दूल्हा और दुल्हन हैलीकाप्टर से विदा हुए। जिसे देखने के लिए लोगो की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलासपुर निवासी राकेश पांचाल ने अपनी बेटी पूजा का विवाह पानीपत निवासी नीरज पांचाल से आज संपन्न किया। यह शादी बिना किसी दहेज के संपन्न हुई और दूल्हे पक्ष ने दहेज में मात्र एक रुपया लेकर सुर्खियां बटोरी।
सबसे बड़ी खास बात इस शादी की यह रही कि दूल्हा नीरज पांचाल अपनी पत्नी पूजा को हेलीकॉप्टर में लेकर विदा हुआ। आज दोपहर जैसे ही हेलीकॉप्टर गांव में बनाए गए हेलीपैड पर उतरा तो लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा। हर कोई दूल्हा और दुल्हन के विदाई के इस नजारे को अपने कैमरे में कैद करता नजर आया।
यह भी पढ़ें :  देवबंद : नगर पालिका परिषद देवबंद का वार्षिक बजट वर्ष 2025-26 पालिका बोर्ड बैठक में सर्व सम्मति से स्वीकार किया गया
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय