Wednesday, May 21, 2025

मुंबई के बुलढ़ाणा में क्रूजर गाड़ी खंभे से टकराई, तीन लोगों की मौत, 7 घायल

मुंबई। बुलढ़ाणा जिले के शेगांव में सोमवार को सुबह एक क्रूजर गाड़ी खंभे से टकरा गई। इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज शेगांव के सईबाई मोटे उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की जांच शेगांव पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

पुलिस के अनुसार शेगांव से दस लोग रविवार को क्रूजर गाड़ी से पंढरपुर में दर्शन के लिए गए थे। दर्शन के बाद रविवार को ही सभी उसी क्रूजर गाड़ी से शेगांव लौट रहे थे। आज सुबह क्रूजर गाड़ी जैसे ही शेगांव पहुंचने वाली थी, अचानक वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और क्रूजर गाड़ी खंभे से टकरा गई।

इस घटना में नितिन ठाकरे (23), परशुराम लंजुलकर ( 30) और सुनंदा गजानन झोटे ( 41) की मौके पर ही मौत हो गई। स्वामिनी हरिदास भारम्बे ( 24), शीतल अक्षय भारम्बे (30), सागर विलास साठे (30) ,ज्योति ज्ञानेश्वर भारम्बे (39) , ज्ञानेश्वर वसंत भारम्बे (30 ), ओवी अक्षय भारम्बे (1) और श्लोक नितिन ठाकरे (13), घायल हो गए। इन सभी का इलाज उप जिला अस्पताल में हो रहा है। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय