Sunday, May 18, 2025

नोएडा में अंडा विक्रेता पर ग्राहक ने कांच की बोतल और कूकर से किया हमला, हुआ गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा में एक शराब ठेके के सामने अंडे बेच रहे दो भाइयों को एक ग्राहक से पैसे मांगना भारी पड़ गया। ग्राहक ने एक भाई पर कांच की बोतल और कूकर से हमला बोल दिया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी मिली तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

परमवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात करीब 8.30 बजे वह शराब के ठेके के सामने भाई के साथ अंडे बेच रहा था। एक लड़का आया और उसने अंडे खाए। लेकिन, रुपये नहीं दिए। रुपये मांगने पर गाली-गलौज करने लगा।

विरोध किया तो आरोपित ने उसके भाई के सिर पर कांच की बोतल और कूकर से वार कर दिया। उसने जान से मारने की धमकी दी और भाग गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय