Saturday, April 19, 2025

दादरी के विधायक सोमबीर सांगवान ने दिया इस्तीफा, बबीता फोगाट को हराया था

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के एक और विधायक ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। स्पीकर ने इस इस्तीफे पर अभी कोई फैसला नहीं लिया है।

शनिवार को दादरी से निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया। प्रदेश विधानसभा से अब तक सात विधायक इस्तीफा दे चुके हैं।

साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में सोमबीर सांगवान ने चरखी दादरी से भाजपा उम्मीदवार बबीता फोगाट को हराया था। लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस को समर्थन दिया था। सोमबीर सांगवान 2019 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में थे। वह चरखी दादरी से टिकट मांग रहे थे। भाजपा ने उनकी जगह बबीता फोगाट को टिकट दे दिया। इसके बाद वह भाजपा से बागी हो गए और निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत हासिल की। भाजपा के सत्ता में आने पर उन्होंने सरकार को अपना समर्थन दे दिया। इसके बाद उन्हें हरियाणा पशुधन बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया।

किसान आंदोलन के चलते उन्होंने चेयरमैन पद छोड़ दिया। विधानसभा स्पीकर को इस्तीफा देने के बाद सोमबीर सांगवान ने जल्द कांग्रेस में शामिल होने के संकेत देते हुए कहा कि वह कांग्रेस की विचारधारा का समर्थन करते हैं और प्रदेश में इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी। दादरी से विनेश फोगाट के चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर सोमबीर सांगवान ने कहा कि अगर टिकट नहीं भी मिलता है तो भी कांग्रेस के कार्यकर्ता के रूप में कांग्रेस पार्टी से जुड़ा रहूंगा।

हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कई विधायकों का इस्तीफा आ चुका है। उन्होंने बताया कि अभी तक सोमवीर सांगवान, जोगीराम सिहाग, अनूप धानक का इस्तीफा आ चुका है। राम निवास सुरजाखेड़ा का इस्तीफा अभी तक विधानसभा सचिवालय में नहीं आया है। उनका इस्तीफा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इन सभी इस्तीफों पर मंगलवार को फैसला लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए - भूपेन्द्र चौधरी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय