Sunday, February 23, 2025

नोए़डा में दादरी पुलिस ने पकड़ा वांछित शातिर वाहन चोर

नोएडा। थाना दादरी पुलिस ने आज वांछित एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। इसने अपने एक साथी के साथ लगभग छह माह पूर्व एक मोटरसाइकिल चोरी की थी।

 

थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि 14 जून 2023 को थाना क्षेत्र के नवीन सब्जी मण्डी से एक व्यक्ति की स्पेलन्डर मोटर साइकिल चोरी हो गई थी।

 

इस मामले में उसी दौरान पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए चोरी हुई मोटरसाइकिल को बरामद किया था। उन्होंने बताया कि इस मामले वांछित चल रहे अभियुक्त मुनेश कुमार पुत्र मखमूल सिंह को आज मैनुअल इंटेलिजेंस की सहायता से दादरी बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया गया है।

 

उन्होंने बताया कि अभियुक्त मुनेश तहसील शिकारपुर जिला बुलन्दशहर का रहने वाला है। यह वाहन चोरी की घटनाओं के बेखौफ अंजाम देता है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय