Monday, February 24, 2025

वहलना जैन मंदिर में दर्शन करने जा रहे दंपति को डाक कावड ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति गंभीर

मुजफ्फरनगर। वहलना जैन मंदिर में दर्शन करने जा रहे दंपति को डाक कावड ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दुःखद हादसे से शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार इस हादसे में श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना प्रबंध समिति के संरक्षक वीरेंद्र जैन (सलावा वाले) की पुत्रवधू श्रीमती अल्पना जैन धर्मपत्नी अनिरुद्ध जैन सलावा वाले का आकस्मिक निधन हो गया है, जबकि अनिरूद्ध जैन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस हादसे की जानकारी मिलते ही श्री दिगम्बर जैन मन्दिर प्रबंध समिति में शोक की लहर दौड़ गई। प्रबंध समिति श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना दिवंगत आत्मा को अपने श्रद्धासुमन अर्पित की है एवं पार्श्वनाथ प्रभु के चरणों में विनती की है कि दिवंगत आत्मा को चिरशांति प्रदान करने की कृपा करें।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय