Sunday, February 23, 2025

आईजीआरएस पोर्टल की रैंकिंग में गौतमबुद्ध नगर को मिला चौथा स्थान

नोएडा। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में आईजीआरएस सेल गौतमबुद्ध नगर ने माह मार्च की रैंकिंग में प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है।

आईजीआरएस पोर्टल उत्तर प्रदेश में शिकायत निवारण के लिए एक एकीकृत प्रणाली है जिसमें सभी हितधारकों से जुड़ी नवीनतम तकनीक का उपयोग करके सुशासन का लक्ष्य प्राप्त किया गया है। लोगों की समस्याओं का समाधान करने के मामले में गौतमबुद्ध नगर ने माह मार्च की रैंकिंग में प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। चौथा स्थान प्राप्त होने पर पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर के पुलिसकर्मियों में हर्ष व्याप्त है।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन व प्रभारी पुलिस उपायुक्त मुख्यालय विशाल पांडेय के देखरेख में गौतमबुद्ध नगर पुलिस द्वारा लगातार बेहतर कानून व्यवस्था स्थापित करने के साथ-साथ प्रतिदिन जनता से प्राप्त होने वाली सभी जन शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है।

प्रभारी पुलिस उपायुक्त मुख्यालय विशाल पांडेय ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर पुलिस की आईजीआरएस सेल द्वारा माह मार्च 2023 में जन शिकायतों के निस्तारण में पूरे प्रदेश की रैंकिंग में चौथा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि मार्च माह में गौतमबुद्ध नगर पुलिस को प्रधानमंत्री पोर्टल के माध्यम से 71, मुख्यमंत्री कार्यालय से 63, जिलाधिकारी कार्यालय से 13, समाधान दिवस से 24, शासन से 2, पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर कार्यालय के माध्यम से 384 शिकायतें आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त हुईं थी। जिनका समयावधि में गुणवत्तापूर्ण समाधन करने के साथ-साथ शिकायतकर्ता को भी संतुष्ट किया गया। उन्होंने बताया कि किसी भी शिकायत को मुख्यमंत्री कार्यालय तथा पुलिस महानिदेशक कार्यालय से सी श्रेणी या डिफाल्टर श्रेणी प्राप्त नहीं हुआ है।

बता दें कि पूर्व में गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट की आईजीआरएस सेल को अप्रैल 2022 में 75वां, मई 2022 में 29वां, जून 2022 में 56वां, जुलाई 2022 में 42वां, अगस्त 2022 में 77वां, सितंबर 2022 में 75वां, अक्टूबर 2022 में 69वां, नवंबर 2022 में 73वां, दिसंबर 2022 में 43वां, जनवरी 2023 में 71वां व फरवरी 2023 में 50वां स्थान आया था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय