Sunday, May 12, 2024

मुजफ्फरनगर के डी0 ए0 वी0 इण्टर कॉलेज में डेंजर्स एडवेंचर्स अंतर्वेद स्पोर्ट्स लांगेस्ट वर्ल्ड टूर बाई ऑन फुट जर्नी ने पर्वतारोही ग्रुप का किया स्वागत

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

 

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में आज डी0 ए0 वी0 इण्टर कॉलेज में डेंजर्स एडवेंचर्स अंतर्वेद स्पोर्ट्स लांगेस्ट वर्ल्ड टूर बाई ऑन फुट जर्नी पर्वतारोही ग्रुप का स्वागत किया गया। जिसमें पर्यावरण वन महोत्सव में जितेंद्र कुमार, महेंद्र प्रताप, गोविंदानंद, निश्चल मौर्य, के द्वारा विश्व स्तर 11 देशों की चार लाख किलोमीटर यात्रा करके राज्य,राष्ट्रीय,अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनकी टीम द्वारा ने 14 करोड़ 50 लाख पौधों का वृक्ष लगाए गए। जिसमें गोविंदा नन्द ने विद्यालय के छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि,  हमे यातायात के नियमो का पालन करना चाहिए। तथा अपने वाहनों की गति पर नियंत्रण रखना चाहिए।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेद्र शर्मा छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में जानकारी दी।

साथ ही बिजली बचाओ तथा सौर ऊर्जा के बारे में जानकारी दी,आर0 आई0 परिवहन विभाग अनुराग सिंह वर्मा ने भी छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि 18 वर्ष से कम आयु वाले युवा वाहन न चलाएं। तथा हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। डी0 ए0 वी0 इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा, ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।राजकीय इण्टर कॉलेज महलकी मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार, तथा राजकीय इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर से अनिल कुमार तथा डी0 ए0 वी0 इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर के उप प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार शर्मा, व्यायाम शिक्षक  सत्यकाम तोमर,अब्दुल सत्तार , कला प्रवक्ता प्रवीण कुमार सैनी, मोहिब हसन, विजय कुमार मित्तल, तथा विभिन्न कर्मचारियों का योगदान रहा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय