Friday, April 18, 2025

दारुल उलूम देवबंद ने परिसर में महिलाओं के प्रवेश पर लगाई रोक

सहारनपुर। देवबंद में इस्लामिक मदरसा दारुल उलूम ने अपने परिसर में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि यह फैसला परिसर में महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे रील की वजह से लिया गया है। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान बाधा होती थी।

सोशल मीडिया पर इस तरह के कई वीडियो देखने के बाद कई देशों से इस संबंध में शिकायतें सामने आई थीं।

मोहतमिम (प्रशासक) मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने प्रतिबंध और इसके कारणों की पुष्टि की।

उन्होंने कहा, ”दारुल उलूम एक मदरसा है और किसी भी स्कूल में इस तरह की हरकतें स्वीकार्य नहीं हैं।”

नोमानी ने कहा, “यही नहीं, दारुल उलूम में शिक्षा का नया सत्र शुरू हो गया है। भीड़ भाड़ के कारण छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। हमें इस संबंध में कई शिकायतें मिलीं।”

यह भी पढ़ें :  मेरठ में फिल्म 'जाट' का प्रमोशन करने पहुंचे सनी देओल बोले, मुझे जाट होने पर गर्व
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय