Sunday, April 27, 2025

भाजपा सभासद योगेश मित्तल की पुत्रवधु ने दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद के भाजपा सभासद योगेश मित्तल की पुत्रवधु ने उनके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है, जिसमें अपने ससुर, पति, सास, ननंद व ननदोई को आरोपी बनाया है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मौहल्ला ब्रहमपुरी निवासी स्नेह गर्ग पुत्री संजय गर्ग ने पुलिस को तहरीर देते हुए अपने ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर घर से मारपीट कर निकालने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की गुहार लगाई, जिस पर सिविल लाइन पुलिस ने स्नेह गर्ग के पति अंश मित्तल, ससुर योगेश मित्तल सभासद, सास श्रीमती रश्मि, ननद साक्षी, ननदोई सुधीर गर्ग को नामजद कराया है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ धारा 498ए, 323, 504, 506, 307, दहेज एक्ट की धरा 3 व 4 में मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज के रूप में दस लाख रूपये की मांग करने व न देने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय