Friday, July 5, 2024

ओलंपिक में पश्चिम यूपी की बेटियां दिखाएंगी दम, इन तीनों पर होगी नजर

मेरठ। 26 जुलाई से पेरिस में शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों में तीन बेटियां पारुल, अन्नू और प्रियंका पदक जीतने के इरादे से उतरेंगी। गुरुवार को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी गई है।

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव अनु कुमार ने बताया कि मेरठ से 3000 मीटर स्टीपल चेज और 5000 मीटर दौड़ में इकलौता गांव निवासी पारुल चौधरी ने क्वालिफाई किया है। माधवपुरम निवासी प्रियंका 20 किमी पैदल चाल में और सरधना के बहादरपुर गांव की अन्नू रानी भाला फेंक इवेंट में प्रतिभाग करेंगी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

विश्व रैंकिंग के आधार पर अन्नू ने मारी बाजी

अन्नू रानी अपनी विश्व रैंकिंग के आधार पर पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर पाई हैं। एथलेटिक्स इवेंट के लिए क्वालिफाई विंडो 30 जून को समाप्त हो गई थी। इस समय तक उनकी विश्व रैंकिंग 21वीं थी और 32वीं रैंक तक के खिलाड़ियों को पेरिस ओलंपिक में क्वालिफाई करना था। अन्नू ने 2023 एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था।

पारुल दो इवेंट में करेंगी प्रतिभाग

पारुल चौधरी ने 3000 मीटर स्टीपल चेज में अपने प्रदर्शन के आधार पर पहले ही क्वालिफाई कर लिया था। अब 5000 मीटर दौड़ में उनका चयन विश्व रैंकिंग के आधार पर किया गया है। 30 जून तक वह 34वें स्थान पर हैं और इसकी कटऑफ 42 थी। इसके बाद अब पारुल पेरिस ओलंपिक में दो इवेंट में प्रतिभाग करेंगी। पारुल ने 2023 एशियन गेम्स 5000 मी. में स्वर्ण पदक, 3000 मीटर स्टीपल चेज में रजत पदक जीता।

20 किमी. में प्रियंका

 

प्रियंका गोस्वामी की बात करें तो वह 20 किमी पैदल चाल में पहले ही क्वालिफाई कर चुकी थी। इसके अलावा जानकारों की मानें तो वह मैराथन रेस वॉक मिक्स्ड रिले इवेंट में भी भाग लेंगी। इन खिलाड़ियों के चयन पर एथलेटिक्स एसोसिएशन ने भी खुशी जताई है। प्रियंका ने 2022 बर्मिंघम में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में 10,000 मीटर पैदल चलना में रजत पदक, 2023 में बैंकॉक में हुई एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग किया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,351FollowersFollow
64,950SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय