Tuesday, May 13, 2025

सहारनपुर में नाबालिक से दुष्कर्म और तेजाब पिलाने का आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर सहारनपुर जनपद की थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक नाबालिक से दुष्कर्म करने और उसे तेजाब पिलाने के मामले में दो माह से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया गया।

 

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि 26 अप्रैल 2024 को आरोपी युवक वासिब पुत्र शमीम निवासी गांव छाबड़ा कालोनी, मानकमऊ, थाना कुतुबशेर ने एक नाबालिक युवती के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसे तेजाब पिला दिया। युवक ने युवती को आत्महत्या के लिए भी उकसाया।

 

युवती को नाजुक हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था जहां उपचार के बाद उसका जीवन बच गया। थाना कुतुबशेर पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय