Tuesday, July 2, 2024

गाजियाबाद में कमरे में मिले पिता पुत्र के शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा

गाजियाबाद। लोनी के अंकुर विहार थाना क्षेत्र के विजय विहार बुद्ध नगर कॉलोनी में बुधवार सुबह कमरे के अंदर पिता पुत्र का शव मिला। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। रात के समय नशे की हालत में बेटा अपने पिता के साथ गाली गलौज कर रहा था। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर हत्या और खुद की मौत के एंगल पर जांच शुरू कर दी है। पिता सांस की बीमारी से ग्रस्त था और बेटे को मिर्गी के दौरे पढ़ते थे।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

बुध नगर कॉलोनी में ओम प्रकाश (60) परिवार के साथ रहते थे। उन्हें सांस की बीमारी थी। परिवार में दो बेटे राजू और बंटी हैं। दो बेटियों की शादी कर दी। बंटी अपनी पत्नी और तीन बेटियों के साथ मकान के नीचे वाले फ्लोर पर रहते हैं। राजू (30) अपने पिता के साथ ऊपर के कमरे में रहता था। बंटी की पत्नी ने बताया कि राजू शराब पीने का आदी था।

 

मंगलवार रात वह शराब पीकर घर आया था। शराब के नशे में वह अपने पिता के साथ गाली गलौज करता हुआ लड़ रहा था। रात 1:30 बजे तक वह अपने पिता से लड़ता रहा। बंटी दोनों को समझ कर मकान की छत पर जाकर सो गया था।
वही, बंटी की पत्नी और बच्चे नीचे वाले कमरे में सो रहे थे। सुबह बंटी के बच्चे जब अपने दादा को उठाने गए तो दादा मृत अवस्था में कमरे के गेट पर जमीन पर पड़ा हुआ मिला।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,351FollowersFollow
64,950SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय