Wednesday, March 22, 2023

गाजियाबाद में इन्कमटैक्स अधिकारी और पत्नी की हत्या, बुलंदशहर से हुए थे लापता

गाजियाबाद। गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र की गंग नहर के पास घने जंगलों में एक पुरुष और एक महिला के शव को लोगों ने देखा तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक रनपाल सिंह फौज से सेवानिवृत है और वर्तमान में वह दिल्ली में इनकम टैक्स विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। उनकी हत्या यहीं की गई या कहीं और करके शव यहाँ डाले गए है , पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

दोनों के शव की पहचान हो चुकी है। दोनों ही जिला बुलंदशहर के थाना बीबीनगर क्षेत्र के रहने वाले थे और 8 मार्च को थाना बीबीनगर में इनकी गुमशुदगी दर्ज हुई थी। इनमें से पुरुष की पहचान रन पाल नाम के व्यक्ति और उनकी पत्नी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से जनपद बुलंदशहर के थाना बीबीनगर इलाके में रहने वाले रणपाल और उनकी पत्नी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए। जिनकी गुमशुदगी थाना बीबीनगर में 8 मार्च को दर्ज कराई गई थी। बीबीनगर थाना पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई थी।

- Advertisement -

शनिवार को थाना मुरादनगर पुलिस को कुछ लोगों के द्वारा सूचना मिली कि गंग नहर के पास घने जंगल में एक पुरुष और एक महिला की लाश पड़ी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो उनकी शिनाख्त बीवी नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले रणपाल और उनकी पत्नी के रूप में हुई। आखिर दोनों की हत्या यहीं की गई है, या कहीं दूसरी जगह हत्या कर उनके शव को ठिकाने लगाया गया है। इस पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

इसकी जानकारी जैसे ही डीसीपी देहात रवि कुमार को मिली तो वह खुद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि दोनों के शव पड़े होने की सूचना मुरादनगर पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -

जांच के बाद पता चला है कि दोनों ही मूल रूप से जिला बुलंदशहर के थाना बीबीनगर क्षेत्र के रहने वाले हैं।पुरुष की पहचान रणपाल और उनकी पत्नी के रूप में हुई है। फिलहाल गहनता से इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि गत 8 मार्च को रणपाल सिंह (42) अपनी पत्नी रेखा (38) के साथ बाइक से वैशाली स्थित अपने घर जाने के लिए निकले थे।  लेकिन, वह दोनों वहां नहीं पहुंचे। बीवीनगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,726FansLike
5,098FollowersFollow
31,105SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय