Sunday, May 11, 2025

सहारनपुर में नहर में युवती का शव बोरे में बंद पड़ा मिला, हत्या की जताई जा रही है आशंका

सहारनपुर (नानौता)। भोजपुर-तिलफरा ऐनाबाद सूखी नहर में एक युवती का शव बोरे में बंद पड़ा मिला है। जिसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नहर की पटरी पर गश्त कर रहे होमगार्ड ने नहर के अंदर एक बोरा पड़ा देखा।

अब पैन 2.0 होंगे जारी, सरकार ने स्थायी खाता संख्या यानी पैन को उन्नत बनाने का किया फैसला

होमगार्ड की सूचना पर थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बोरे को खोलकर देखा तो उसके अंदर करीब 24-25 वर्षीय युवती का शव था। मृतका की ठोड़ी पर हल्के चोट के निशान थे और नाक से खून निकला हुआ था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

बिग बॉस फेम हिमांशी खुराना की मां के थे नायब तहसीलदार के साथ अवैध संबंध, पिता ने कर दी गाली गलौच, गिरफ्तार

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। फिलहाल उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय