Sunday, April 20, 2025

सहारनपुर में युवक का पेड़ पर लटका हुआ शव मिला, फैली सनसनी

सहारनपुर (सरसावा)। सहारनपुर जनपद के कुतुबपुर के एक युवक का शव ढिक्का कला के जंगल में पेड़ पर लटका हुआ मिला। इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव कुतुबपुर में एक बारात आई हुई थी। जिसमें 23 वर्षीय मोहित पुत्र पहल सिंह की बारातियों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

यूपी में छात्रों के आंदोलन से झुकी योगी सरकार, PCS, RO/ARO एग्जाम को लेकर हुआ बड़ा फैसला

उस समय तो दोनों पक्षों ने किसी तरह मामले को शांत कर दिया लेकिन मोहित अपने घर पर यह कहकर निकला कि मैं खेत में चाचा के पास जा रहा हूं। जब वह देर रात तक भी घर वापस नहीं आया तो घर वालों ने इसकी जांच पड़ताल की। सुबह ढिक्का कला के जंगल में मोहित का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों ने थाने में तहरीर देते हुए गांव के ही एक युवक पर मोहित को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

कानपुर में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई के खिलाफ दर्ज हुआ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा

थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मोहित का शव अपनी ही शर्ट के फंदे से पेड़ पर लटका हुआ मिला है। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर उसे  आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें :  साहब! पत्नी के पांच आशिक, जान से मारने की देती है धमकी, मेरी जान बचाओ
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय