Friday, May 16, 2025

गाजियाबाद में बुजुर्ग महिला का शव मिला, शरीर पर नहीं थे कपड़े, फैक्टरी में करती थी काम

गाजियाबाद। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के मंडोला गांव के पास शुक्रवार सुबह घर से 500 मीटर की दूरी पर खाली मैदान में लापता बुजुर्ग महिला संगीता (55) का शव मिला है। महिला के चेहरे और गर्दन पर चोट के निशान है। मृतका के शरीर पर कपड़े नहीं थे। महिला घर से फैक्टरी में काम करने के लिए गई थी और वापस नहीं लौटी थी। परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर रोष व्यक्त किया और शव उठना नहीं दिया। पुलिस के अधिकारियों के समझाने के बाद परिजन माने।

 

 

सुनील त्यागी परिवार के साथ मंडोला गांव में रहते हैं। वह हापुड़ में प्रॉपर्टी की देखरेख का काम करते हैं। परिवार में पत्नी संगीता 55, दो बेटे मनीष और मोहित है। मनीष दिल्ली में रहते हैं। मोहित अपनी मां के साथ मंडोला गांव में रहते हैं। संगीता ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी में काम करती थी।

 

 

परिजनों ने बताया कि संगीता बृहस्पतिवार को फैक्टरी में काम करने के लिए निकली थी। लेकिन रात तक घर नहीं पहुंची। पति हापुड़ में काम के लिए गए थे। रात के समय संगीता घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश करना शुरू किया। शुक्रवार सुबह गांव के कुछ लोग जंगल की तरफ जा रहे थे। तभी उन्होंने एक महिला का शव खाली मैदान में पड़ा हुआ देखा। पास जाकर देखा तो पता चला कि महिला का शव संगीता का है। उन्होंने परिजनों को घटना की सूचना दी। बुजुर्ग महिला के शरीर पर आधे कपड़े नहीं थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय