Sunday, April 27, 2025

देवबंद में सडक किनारे पडा मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद नगर के सांपला रोड़ स्थित बाग के निकट एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल स्थल पर पहुंची और आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त को लेकर पूछताछ की लेकिन किसी से मृतक के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को जानकारी मिली थी कि सांपला मार्ग स्थित आम के बाग के समीप सड़क किनारे किसी व्यक्ति का शव पडा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास इकट्ठे हुए लोगों से उसकी शिनाख्त कराई, लेकिन किसी ने उसकी पहचान नहीं की।

देवबंद कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया है। शुरुआती जांच में केवल इतना पता चला है कि मृतक नशे का आदी था जो अक्सर यहां घूमता रहता था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय