Friday, April 25, 2025

फिरोजाबाद में सरकारी आवास में मिला जिला जज के अर्दली का शव, एक वर्ष पहले हुई थी शादी

फिरोजाबाद। जिले में जिला जज के अर्दली का शव सरकारी आवास में फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई है। उसकी पत्नी शादी समारोह से लौटी तो कमरे में शव लटका देखा। तो पत्नी के होश उड़ गए। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

अर्दली के सुसाइड की जानकारी मिलने पर न्यायिक अधिकारी के साथ-साथ प्रशासनिक व पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

दरअसल मामला थाना मटसेना क्षेत्र का है। जहां जनपद जौनपुर निवासी निखिल अस्थाना जिला जज के यहां पर अर्दली के पद पर तैनात था। वह पत्नी अर्चना के साथ जिला मुख्यालय स्थित सरकारी आवास में रहता था। निखिल की शादी एक वर्ष पहले अर्चना के साथ हुई थी। दोनों के बच्चे नहीं थे।

[irp cats=”24”]

बताया जाता है कि निखिल की बहन के देवर की शादी में शामिल होने के लिए अर्चना 14 फरवरी को कानपुर गई थी। पत्नी कानपुर से लौटी तो सरकारी आवास का दरवाजा नहीं खुला।

पत्नी ने कई बार आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। लोगों ने काफी प्रयासों के बाद जब दरवाजा खोला तो सामने निखिल का शव फंदे पर दुपट्टे के सहारे लटका मिला।

पति के शव को फंदे पर लटका देख पत्नी बेसुध हो गई। न्यायिक अधिकारियों के साथ पुलिस प्रशासनिक अफसर एवं मटसेना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से शव को नीचे उतरवाया।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय