Wednesday, May 21, 2025

मेरठ में दो दिन से मां के साथ लापता बच्ची का शव रजबहे में मिला, मां लापता

मेरठ। जानीखुर्द के टिमकिया रजबहे में छह साल की बच्ची का शव मिला। बच्ची अपनी मां के साथ दो दिनों से लापता थी। वहीं उसकी मां का भी कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनाख्त होने के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

जानी थाना क्षेत्र के टिमकिया रजबहे में खानपुर गांव के पास नहा रहे ग्रामीणों को एक बच्ची का शव रजबहे में बहता दिखा। ग्रामीणों ने शव रजबहे से निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शनाख्त के लिए काफी प्रयास किया। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने आसपास के थानों में बच्ची का शव मिलने की जानकारी दी। जानी थाना पुलिस को पता चला कि रोहटा थाना क्षेत्र के गांव आलमगीरपुर से रचना पत्नी संजय अपनी छह साल की बच्ची नैना के साथ बुधवार शाम से अपने घर से लापता थी।

पुलिस के अनुसार, संजय खेत में काम करने के लिए गया था। रचना बेटी नैना के साथ घर से लापता हो गई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। देर शाम बच्ची का पिता संजय ग्रामीणों के साथ जानी थाने पहुंचा। उन्होंने बच्ची की पहचान नैना के रूप में की। नैना की मां रचना अभी पता नहीं चल पाया है। जानी थानाध्यक्ष राजेश कंबोज के अनुसार पुलिस नैना की मौत की जांच कर रही है। लापता रचना की भी तलाश की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय